एत्मादपुर में खुलीं अवैध पशुवध शालाओं पर पुलिस का छापेमारी

0

Oplus_0

  • चोरी चुपके किया जा रहा है पशुओं का कटान
  • नगर निगम की पशु वधशाला बंद होने से हो रही मनमानी

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में खुली अवैध पशु वधशालाओं के अवैध तीन ठिकानों पर सोमवार तड़के इंस्पेक्टर अपराध रविंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई की गई। छापेमारी में मोहल्ले के हर एक कमरे में अवैध पशु कटान का खेल चलता पाया गया।

बतादें कि कुबेरपुर के छलेसर में ढाई सौ जानवरों के काटने के लिए बनीं नगर निगम की आधुनिक पशु वधशाला में राज्य सरकार के पास तमाम विभागों की अनुमति मिलने के इंतजार में दो साल से यहां संचालित वधशाला में पशुओं का कटान बंद हो गया था। रमजान के चलते बढ़ी रेड मीट की मांग को लेकर अब एत्मादपुर कस्बे के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पशुओं का चोरी चुपके अवैध कटान किया जा रहा है। इसके चलते रेड मीट को और भी महंगी दरों पर बेचा जा रहा है। आगरा और फिरोजाबाद सहित पड़ोसी जिलों में रेड मीट की मांग की आपूर्ति को लेकर अवैध रूप से पशु काटन किया जा रहा है। इसके चलते मीट की दरों में काफी वृद्धि हो गई है। बताया जा रहा है कि मीट अब ढाई सौ से तीन सौ रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। सोमवार तड़के इंस्पेक्टर अपराध रविंद्र कुमार भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम में छापा मार कार्यवाई में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

अवैध बूचड़ खाने के संचालन की शिकायत पर मिली थी धमकी

एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला शेखान निवासी कदीर कुरैशी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजते हुए अपनी जान माल की गुहार लगाई थी। शिकायती पत्र के मुताबिक मोहल्ला शेखान में रहने वाले राशिद कुरैशी क्षेत्र में दबंग व्यक्ति है अपनी दबंगई के बल पर अवैध बूचड़ खाने का भी संचालन करता है। इसको लेकर उसे पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज हैं। इतना ही नहीं बिहारीपुर रोड पर निजूल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने वाले लोगों को मुकदमे में फंसने की धमकी भी देता है।

अवैध पशु कटान की सूचना पर वेटरिनरी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मारे गए छापेमारी के ठिकानों पर नमूने लिए। एत्मादपुर के मुस्लिम बहुल्य इलाके में हो रहे अवैध पशु कटान की चर्बी से नकली देसी घी तैयार किया जा रहा था। कमरे में रखे 70 से अधिक मधुसूदन ब्रांड टीन रखी पाई गई। जिनका भी सैंपल लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *