मच्छरों का प्रकोप बढ़ता देख प्रधान ने छिड़कवाई दवा
एत्मादपुर। इन दिनों शहरी और देहात क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देहात क्षेत्र में मच्छरों का अच्छा बोल वाला है। मच्छरों के प्रकोप से आम जनमानस भयभीत है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए विकासखंड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत सवाई के प्रधान सुमित सैन ने गांव संवाई के बाल्मिक बस्ती, जाटव बस्ती और बघेल मोहल्ला तथा इत्यादि स्थानों पर आम जनमानस को मच्छरों से बचाने के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया। ग्राम प्रधान सुमित सेन ने बताया कि गांव में मच्छरों की समस्या बढ़ गई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में लेकर आज सुबह मच्छरों के प्रकोप से निजात पाने के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया।
