यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, चार सवारियां घायल – कलम के योद्धा

Oplus_131072

रहनकलां टोल प्लाजा से पहले पास हुआ हादसा, गोंडा से दिल्ली जा रही थी बस

  • घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया
  • गोंडा की रहने वाली हैं सभी सवारियां

एत्मादपुर (आगरा)। गोंडा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस यमुना नदी के पास टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार सवारियां मौके पर घायल हो गई। बस में कुल 60 सवारियां मौजूद थीं। सभी सवारियां गोंडा की रहने वाली हैं। वह किसी समारोह में जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार तड़के 2:30 की है। लखनऊ एक्सप्रेसवे से चलकर यमुना एक्सप्रेसवे यमुना नदी पार करते समय रहनकला टोल प्लाजा के पास प्राइवेट बस यूपी 51 एटी 2240 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें गोंडा निवासी 65 वर्षीय चंद्रकला, 78 वर्षीय राधे निषाद, 40 वर्षीय बीना, 4 वर्षीय कृष्णा घायल हो गए। घायलों में चंद्रकला नामक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चारों सवारियों को त्वरित इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे