प्रो. बघेल की जीत पर एत्मादपुर में जश्न, बांटी मिठाई

- एत्मादपुर भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़ा के जश्न में नाचे भाजपाई
एत्मादपुर (आगरा)। आगरा सांसद व केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की आगरा से ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।.
उन्होंने भाजपा कार्यालय पर 50 किलो से अधिक मिष्ठान वितरण किया। योगी और मोदी के गानों पर जमकर नाच कूद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की ऐतिहासिक जीत हम सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास के साथ प्रचंड बहुमत के साथ छठवीं बार पार्लियामेंट में पहुंच कर अपनी बुलंदियों का झंडा गाढ़ दिया है। वही मौहल्ला सतोली स्थित भाजपा किसान मोर्चा के महानगर मंत्री मनोज बघेल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राकेश बघेल, जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह, डीपी सिंह फौजी, रूपेंद्र बघेल, बनवारी लाल बघेल, लज्जाराम धनगर, मुकेश बघेल, देवेंद्र सिंह दयाली, कालीचरन त्यागी, भगवान सिंह त्यागी, राजदीपक गुप्ता, डालचंद प्रजापति, राजीव गिहार, शैलू बघेल, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, रागिनी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य वैजयंती देवी, पंकज बघेल, श्याम बघेल, लल्लन बघेल आदि रहे।