एत्मादपुर के एक गांव में देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा, भक्ति का सैलाब उमड़ा
एत्मादपुर (आगरा)। गांव मितावली में मंगलवार को भक्ति में माहौल देखने को मिला। गांव के प्राचीन रोकड़िया हनुमान महादेव मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें करीब आधा दर्जन देव प्रतिमाएं जिनमे खाटू श्याम, शिव परिवार, माता दुर्गे, माता काली, राधा कृष्ण और माता सरस्वती की प्रतिमाओं की झांकी रथ पर सवार होकर निकली।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण और शिव के स्वरूपों ने धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य किया। भक्ति भी भजनों पर झूमते नजर आए। गांव की परिक्रमा के दौरान जगह-जगह झांकियां का पूजन और आरती के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक शुक्र गिरी महाराज ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
वहीं ग्राम प्रधान पति शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आज से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 22 जनवरी राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। तो वहीं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मुख्य आचार्य देवकीनंदन जी, जयंत पाठक, विवेक शर्मा और सचिन उपाध्याय वेद मंत्रों से पूर्ण करा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश शर्मा, दिनेश बाबू जी, अवधेश सिंह, बीरेंद्र सिंह ओम प्रकाश सिंह, जीवन सिंह, अंकुर, सोनू आदि उपस्थित रहे।
