बाबू की ‘पप्पी’ पर ‘पब्लिक’ बेकाबू, रातभर चला कॉमेडियन सीन
एत्मादपुर के कंस प्रदर्शनी में हास्य कलाकार ने मचाया धमाल
- गप्पी के मंच पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
- खूब हुई नोटो की बारिश
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर ऐतिहासिक कंस मेला प्रदर्शनी के पांचवे दिन हाईवे स्थित मॉडल स्कूल परिसर में बाबू की पप्पी पर पब्लिक बेकाबू हो गई। परिसर में श्रोता बनी बैठी पब्लिक की ओर से हास्य कलाकार कॉमेडियन बाबू गप्पी और सहयोगी नृत्यका पूजा के ऊपर नोटों की बारिश होने लगी। इसके बाद मंच पर भारी भीड़ जमा हो गई।
आगरा के पिनाहट निवासी हास्य कलाकार कॉमेडियन ब्लॉगर बाबू गप्पी के कार्यक्रम मैं आसपास क्षेत्र से आए लोग परिसर में बेठे सराबोर दिखाई दिए। बाबू गप्पी के वाह!रे लांगुरिया बुढ़े पर जवानी कैसे आई गई। गाने पर पब्लिक झुमती नजर आई। इसके बाद जमीन पर बेठे श्रोता नृत्य करने लगे। परिसर में मंचासीन पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह समय-समय पर पब्लिक से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे। बाबू गप्पी के हास्य चुटकुलों पर पब्लिक बेकाबू देखी तो मंच बिगड़ने लगा। उसके बाद मंच पर पहुंच कर पुलिस ने मोर्चा संभालने लगी।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाहा, डॉ एससी शर्मा, पूर्व सभासद डॉ. केसी यादव, सेठ लज्जाराम धनगर, सभासद माधवेंद्र नाथ सिंह, श्रेयांश जैन, अमित राठौर, सेलू बघेल, विशाल कुलश्रेष्ठ, कमल सिंह, गोविंद राम, विनय उपाध्याय, शुभम कुश, प्रदीप बघेल (बाबू), धर्मेंद्र बघेल, डालचंद्र प्रजापति, श्याम सोलंकी इत्यादि मौजूद रहे।
रिपोर्ट — राम किशोर बघेल
