एत्मादपुर में पिस्टल खरीदने आया था ‘रंगदार’, पुलिस ने दबोचा

0
  • कांच कारोबारी से 20 लाख रुपए की मांगी थी ‘रंगदारी’
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा

एत्मादपुर (आगरा)। कांच कारोबारी से मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला ‘रंगदार’ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एत्मादपुर में पिस्टल खरीदने के लिए आया था।

एत्मादपुर के मोहल्ला शत्रुवान निवासी मुस्लिम खां का फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर कांच कारखाना है। चार फरवरी को उन्होंने मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी की थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एत्मादपुर के विनायक मैरिज होम के पास से फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के नगला विष्णु निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास 7000 रुपये, एक मोबाइल फोन मिला है। पूछताछ के दौरान दीपक कुमार ने पुलिस के सामने बारदात कबूल की। बताया कि उसके पिता विश्वजीत मुस्लिम खां के कारखाने में कई वर्षों से काम करते थे। दो माह पूर्व उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने गांव के दोस्त राजा और राजपाल के साथ मिलकर साजिश रची थी। 24 जनवरी को फिरोजाबाद से एक मोबाइल भी चुराया था। धमकाने में चोरी के मोबाइल की सिम का इस्तेमाल किया था। गोली मारने को अंजाम देने के लिए उसने साथियों से एक पिस्टल खरीदने की भी बात कही थी। वह पिस्टल खरीदने के लिए एत्मादपुर में आया ही था, कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक  विजय विक्रम सिंह, एसआई मोहम्मद सिराज हुसैन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *