आगरा में तीन छात्राओं से दुष्कर्म, एक से हैवानियत की कोशिश  – कलम के योद्धा

आगरा में तीन छात्राओं से दुष्कर्म, एक से हैवानियत की कोशिश 

0

देहात में एत्मादपुर, खंदौली फतेहाबाद, बिचपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में हुई दुष्कर्म की वारदातें  

  • फतेहाबाद और एत्मादपुर में शिक्षकों से परेशान बेटियां
  • खंदौली में खेत पर गई नाबालिक से दुष्कर्म  
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग से होटल में दुष्कर्म 

आगरा। कमिश्नरेट के देहात के विभिन्न क्षेत्रों से छात्राओं और बालिकाओं से दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। एत्मादपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिक से टूंडला के होटल में दुष्कर्म किया। इसी क्षेत्र के नवलपुर में कंपोजिट विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने छात्रा के साथ गलत हरकत की और खन्दौली में खेत पर काम करने गई नाबालिक बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद बिचपुरी क्षेत्र में कक्षा तीन की छात्रा दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है।

बहराल, नवलपुर में कंपोजिट विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा की गई की बदनामी की डर से कोई शिकायत नहीं की गई। इसके बाद फतेहाबाद, बिचपुरी, खन्दौली, एत्मादपुर दुष्कर्म की वारदात के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

फतेहाबाद स्थित एक निजी स्कूल का शिक्षक स्कूल और कोचिंग में छात्राओं से गंदी बातें करता था। पुलिस के पास तीन बहनों को परेशान करने का मामला पहुंचा तो उसकी करतूत सामने आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। छात्राओं के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि वह पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहनों को परेशान करने लगा था। पीड़ित छात्राओं के पिता किसान हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। दो साल पहले बड़ी बेटी कस्बे के एक निजी कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। शमसाबाद के गुलवापुरा का डीके सिंह गणित और फिजिक्स पढ़ाता था। वह बेटी से गलत हरकत करता था। परेशान होकर बेटी ने स्कूल छोड़ दिया। वो अपने रिश्तेदार के घर में जाकर पढ़ाई करने लगी। घर में किसी को नहीं बताया। उनकी 16 और 15 साल की दो बेटियां कक्षा 11 में पढ़ती हैं। वह शिक्षक की कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। 21 सितंबर को कोचिंग से लौटते समय रास्ते में एक युवक ने धमकी दी, कहा कि तुम्हें उठाकर ले जाऊंगा। उन्होंने पिता को बताया। तभी डीके सिंह भी घर पहुंचा। उसने बड़ी बेटी के बारे में

पुलिस ने बताया कि शिक्षक पूर्व में जिस स्कूल में पढ़ाता था, उसके मैनेजर के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि शिक्षक का चाल-चलन ठीक नहीं था। इससे स्कूल से निकाल दिया। मगर, उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के साथ जब गलत हरकत हुई, वह 16 साल थी। छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।

पुलिस को पता चला कि आरोपी शिक्षक ने 18 और 19 सितंबर को छात्राओं के नंबर पर अनजान नंबर से मैसेज किए थे। कहा था कि उसके पास वीडियो और फोटो हैं। अगर, उसकी बात नहीं मानी तो वह वायरल कर देगा। मगर, मोबाइल पिता के पास था। उन्होंने कॉल किया तो वो रिसीव नहीं कर रहा था। वह मैसेज करने वाले के बारे में पता कर रहे थे। पुलिस ने जब आरोपी शिक्षक को पकड़ा तो नंबर उसके निकले।

एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव की नाबालिग किशोरी ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर टूंडला स्थित होटल में बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाली नाबालिग के पिता ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही रहने वाला राहुल बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर घर से फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के एक होटल में ले गया तथा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।घटना की जानकारी बेटी घर पर बताई। तथा अब बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जीरो नम्बर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना टूंडला क्षेत्र की है इसलिए उसे ट्रांसफर कर कार्यवाही की जा रही है।

खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे खेत पर काम करने गई नाबालिक के साथ युवक ने बाजरे के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म कर किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 बर्षीय बालिका मंगलवार की शाम अपने खेत पर काम करने गई थी, आरोप है की उसी समय 22 अंसू वंहा आ धमका और बालिका को जबरदस्ती उठाकर पास के बाजरा के खेत मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बालिका ने जब शाेर मचाया तो आरोपी युवक ने उसका मूंह बंद कर दिया और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की बात जब परिजनो को पता चली तो परिजनो ने आरोपी अंसू के खिलाफ थाना खंदौली मे मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडिता को मैडीकल के लिये भेज दिया गया है।

बिचपुरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में कक्षा तीन की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। कॉलोनी में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। आखिरी दिन बुधवार की शाम छात्रा घर से पंडाल की ओर जा रही थी। 40 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया और खाली पड़े प्लॉट में ले गया। दुष्कर्म की कोशिश की। गुजर रही एक महिला के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस आ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के संबंध में वूमेन सेफ्टी सेल टीम घटनास्थलों का निरीक्षण कर अवश्यक जाँच करेगी। उसके बाद संबंधित रिपोर्ट अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। घटना में पीड़ितों की उचित मदद की जाएगी।

—— डॉ. सुकन्या शर्मा, एसीपी वूमेन सेफ्टी सेल, आगरा कमिश्नरेट  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे