एत्मादपुर तहसील परिसर में रोमसंस ग्रुप पिलाएगा फरियादियों को शुद्ध पेयजल

Oplus_0
- तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने जताया आभार
- उजरई में भी किया पैसेंजर लिफ्ट का उद्घाटन
आगरा। धर्मार्थ कार्यों में अग्रणी ताज नगरी की रोमसंस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। तहसील परिसर में शनिवार को शुद्ध और शीतल पेयजल आरो प्लांट का शुभारंभ रोमसंस ग्रुप के चेयरमेन विजय कुमार खन्ना व क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि रोमसंस ग्रुप आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखकर अनूठा प्रयास कर रहा है। तहसील में आने वाले फरियादियों को मिनरल्स वॉटर्स पीने के लिए मिलेगा। जिससे भीषण गर्मी में उन्हें शीतलता की छांव देगा। यह रोमसंस ग्रुप का एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने बतौर अपील एक मिनरल्स आरओ वाटर का प्लांट कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाने के लिए ग्रुप के चेयरमेन से आग्रह किया है।
रोमसंस ग्रुप के चेयरमेन विजय कुमार खन्ना ने कहा कि एक करोड रुपए की धनराशि धर्मार्थ कार्य करने में खर्च की है। जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर भीषण गर्मी की तपिश को देखते हुए मिनरल्स आरो वॉटर के प्लांट व खन्दौली के गांव उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम के बनाए गए तीन मंजिला भवन तक जाने के लिए रोमसंस ग्रुप द्वारा पैसेंजर लिफ्ट लगवाई गई है। जिससे उन्हें आने जाने की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह और रोमांस ग्रुप रोमांस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर नारायण खन्ना, डायरेक्टर विकास खन्ना और नीरज खन्ना, मैनेजर कैप्टन विजय सिंह यादव, आदर्श चौहान, नायब तहसीलदार हरी लाल चौधरी, शिवा यादव, हेमंत कुमार, अधिवक्ता घमंडी लाल बघेल, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, विजेंद्र सिंह बघेल, महाराज सिंह बघेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।