रूपधनू प्रकरण: आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को 50-50 हजार की राशि प्रदान की, जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी इंस्पेक्टर, पुलिस दे रही है दबिश
एत्मादपुर (आगरा)। थाना बरहन क्षेत्र के गांव रूपधनू में पुलिस प्रताड़ना से हुई दोहरी आत्महत्या से पूरा परिवार सदमे से घिर गया है। जिसमें तमाम राजनीतिक दलों के नेता परिवार के लोगों को सांत्वना के साथ ढाढस बंधा रहे हैं।
रविवार को भाजपा किसान मोर्चा ब्रजक्षेत्र महामंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख जगबीर सिंह तोमर ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, इसके साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के होमगार्ड स्व प्रमोद कुमार की बेटी सुंदरी और स्व संजय कुमार की बेटी सपना राघव को 50-50 हजार रुपए की चेक के माध्यम से धनराशि प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि पूरी घटनाक्रम की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आरोपी इंस्पेक्टर के विरुद्ध पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। जल्द ही इंस्पेक्टर को गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा।
इस मौके पर सपा नेता दिनेश यादव, भाजपा नेता टीकम सिंह तोमर, सीताराम परमार, हीरालाल राजपूत, रामकिशन चाहर, जयवीर चौहान, फूल सिंह, चंद्रपाल हरेंद्र सिंह, कुलदीप राघव आदि रहे।
