एत्मादपुर में समस्या सुनने आए डीएम और एडिशनल कमिश्नर को देख अधिकारियों का छूटा पसीना, फिर मची खलबली, 30 अक्तूबर तक निपटानी होगीं शिकायतें

0

डीएम और एडिशनल कमिश्नर ने सुनी समस्याएं

  • 96 शिकायतों में से 12 का निस्तारण,
    समाधान दिवस में फरियादियों को रोकने का आरोप

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी व एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की से 96 शिकायत सुनी। जिनमें से 12 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर गईं। अन्य शिकायतों को भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।


शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और एडिशनल कमिश्नर (एडीसीपी) केशव कुमार चौधरी के  समक्ष शिकायत करने के लिए शिकायतकर्ता उत्सुक थे। आरोप है कि शिकायतकर्ताओं को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी कर्मचारियों में द्वारा शिकायत करने से रोका गया है। जिसके लिए तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा फरियादियों की लाइन के आगे खडे होकर फरियादियों से पूछताछ कर रहे थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम रतन वर्मा, बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान, एसीपी सौरभ सिंह, थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह, नगर पालिका ईओ रवि यादव, एसडीओ  देवेन्द्र सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *