सरल महिला कार्यकर्ता को मिली एत्मादपुर नगर की कमान!  – कलम के योद्धा

सरल महिला कार्यकर्ता को मिली एत्मादपुर नगर की कमान! 

0

Oplus_0

  • दो बार नगर में निभा चुकीं हैं सभासद की भूमिका 
  • महिला अध्यक्ष से नगर मंडल अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी 
  • ससुर दो बार चुने गए नगर पालिका के अध्यक्ष 

एत्मादपुर (आगरा)। नगर पालिका परिषद में दो बार वार्ड सभासद रह चुकीं श्रीमती स्वदेश बघेल को महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद के बाद एत्मादपुर में भाजपा की (मैंन बॉडी) में नगर मंडल अध्यक्ष की नई कमान सौंपी गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कर्मठ और सरल महिला को नगर मंडल अध्यक्ष बनाकर महिलाओं को भाजपा में वरीयता देने का बड़ा काम किया है।

       एत्मादपुर नगर के मौहल्ला सत्ता बघेलान निवासी श्रीमती स्वदेश बघेल विगत कई बर्षों से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में समर्पित सेवा, भाव से कार्य कर रहीं हैं। लोकसभा के चुनाव हों या विधानसभा या फिर पार्टी की नीतिगत विभिन्न सभाओं के लिए महिलाओं को एकत्रित कर शीर्ष नेतृत्व के पटल पर पहुँचाने का कार्य किया है। यही वजह है कि शीर्ष नेतृत्व ने उनके किए कार्यों का 2025 के नए साल पर सम्मान रूपी उपहार दिया है। इनसे पहले पति चंद्रप्रताप सिंह बघेल भी नगर पालिका में दो बार सभासद रह चुके है। वर्तमान की पिछली कार्यकारिणी में वे बतौर मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ससुर रहे पालिका के दो बार चेयरमैन 

एत्मादपुर। नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल वैसे राजनीति में नई खिलाडी नहीं हैं। वह एक बड़े व पुराने राजनैतिक घराने से ताल्लुक रखतीं है। उनके ससुर स्वर्गीय बंगालीमल बघेल निर्दलीय दो बार एत्मादपुर नगर पालिका के चेयरमैन रहे हैं। यही वजह है कि श्रीमती स्वदेश बघेल एत्मादपुर की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे