भारत में बंद हो आतंकवाद की फैक्ट्री, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश – कलम के योद्धा

भारत में बंद हो आतंकवाद की फैक्ट्री, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

0

Oplus_131072

  • पहलगाम की घटना पर हिंदुओं का जनाक्रोश 
  • एत्मादपुर में विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च 

एत्मादपुर (आगरा)। कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना से लोगों में जन आक्रोश है। लोगों ने बदले की भावना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से आतंकवाद पर जल्द प्रहार करने की मांग की।

       शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारियों ने हाथों में विरोध लिखी तख़्तियाँ और मोमबत्ती लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गई। वही आतंकवाद के खिलाफ सरकार से आर पार की लड़ाई की मांग की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।

      मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल ने कहा कि आतंकवाद की घटना से देश का हर व्यक्ति दुखी और आक्रोशित है। इसीलिए आतंक की फैक्ट्री बंद होनी चाहिए। इस दौरान रामप्रताप तोमर, रागिनी सिंह, विष्णु ठाकुर, विश्वदीप सिंह, विमल जैन, किशोर जैन, संजय प्रकाश गुप्ता, राज दीपक गुप्ता, मनोज बघेल, वैजयंती देवी, श्रेयांश जैन इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे