नगर पालिका के कर्मचारियों से मारपीट सिर फटा, देररात बाल्मिक समाज के लोगों ने घेरा थाना

0
  • कूड़ा गाड़ी टच होने पर हुई कहासुनी
  • देररात बाल्मिक समाज के लोगों ने घेरा थाना

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी में कूड़ा वाहन चार पहिया गाड़ी से टच होने को लेकर देररात बवाल मच गया। मारपीट में कूड़ा वाहन चालक का सिर फट गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नगर पालिका के बाबू के साथ भी मारपीट का आरोप है। घटना सुन एकत्रित हुए बाल्मिक समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया।

एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता बाल्मिक बस्ती निवासी रोबिन पुत्र दिनेश नगर पालिका में कर्मचारी है। वह मोहल्ला कटरा से कचरा वाहन को लेकर गुजर रहा था। रास्ते में बंटी नामक व्यक्ति की कार से कूड़ा बंद टच होने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में नगर पालिका के कर्मचारी रोबिन का सिर फट गया, आनन-फानन में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की जानकारी पर बाल्मिक समाज के लोग एकत्रित हो गए और थाने का घेराव कर हंगामा करने ने लगे। घटना की सूचना पर अध्यक्ष सुरेश कुशवाह सभासदों के साथ थाने पहुंच गए। हंगामा कर रहे बाल्मिक समाज के लोगों को समझाने का प्रयास मामले को शांत कराया। कर्मचारी रॉबिन ने थाने में दी की तहरीर में मोहल्ला कटरा टीचर्स कॉलोनी निवासी बंटी और उसके पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि वादी पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *