कुबेरपुर में हुई मुठभेड़ के वांछित दो और बदमाश दबोचे

0
  • एसबीआई की मिनी शाखा में की थी वारदात

एत्मादपुर (आगरा)। कुबेरपुर में मंगलवार की रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ तीन बदमाशों को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें दो बदमाश मौके पर पुलिस की आंख में धूल झोक कर फरार हो गए थे। पुलिस बुधवार की रात्रि गांव बिहारीपुर के समीप अगवार के लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी।

तभी दो बदमाश वारदात करने की फिराक में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देख बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। मुठभेड़ में फरार बदमाशों की जामा तलाशी में दो तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम देवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रनवीर निवासी नगला अमरा थाना मुरसान जिला हाथरस व रामेश्वर उर्फ राम पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम श्योरा थाना इगलास जिला अलीगढ़ बताया। पकडे गए बदमाशों ने कुबेरपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा की हुई वारदात को कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *