एत्मादपुर के संवाई पहुंची विकसित संकल्प रथ यात्रा
- विधायक ने लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
एत्मादपुर (आगरा)। विकासखंड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत सवाई में विकसित संकल्प रथ यात्रा पहुंचने पर विधायक ने ग्रामीणों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक धर्मपाल सिंह ने कैंप के दौरान लगी स्टालों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जिसमें गांव सवाई में संकल्प रथ यात्रा में विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सभी क़िस्त पाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही अनुउपस्थित अधिकारियों को लेकर नारजगी जाहिर की।
इस दौरान बीडीओ अनुरुध्द प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान सुमित सेन, अमरदीप सिंह, रामवीर सिंह, मुकेश पालीवाल, अनिल पचौरी, कुलदीप परासर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
