एत्मादपुर में भाजपाइयों ने ऐसा क्या किया, कि जनता बोली अबकी बार चार सौ पार…
भाजपाईयों ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान
- कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बाँटे पत्रक
- अबकी बार चार सौ पार के लिए कसी कमर
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर नगर में भाजपाईयों ने अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पाने के लिए कमर कस ली है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क हेतु मंडल भर में भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही लाभार्थियों को मिले लाभ की जानकारी भी ली।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं राशन कार्ड, विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस, आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों से संपर्क साधा और प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के नाम पत्र सौंपा साथ ही मोदी को समर्थन हेतु लाभार्थियों से मिस्ड काल कराए गए।
इस दौरान मंडल प्रवासी हरीओम सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, मंडल महामंत्री द्वय चंद्रप्रताप बघेल, संदीप वर्मा, उपाध्यक्ष माया देवी,श्यामेंद्र बघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वदेश बघेल, किसान मोर्चा जिला मंत्री मनोज बघेल, जीवन सिंह, सचिन सिंह, सभासद सोमेंद्र राजपूत, सभासद शैलू बघेल, उमेश बघेल, नरेन्द्र प्रजापति, नवीन जादौन, नरेन्द्र माहौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
