बरहन व्यापार मंडल के यतींद्र बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मुकेश

बरहन (आगरा)। मंगलवार को बरहन व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें सर्व संपत्ति से यतीन्द्र को अध्यक्ष और मुकेश को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके बाद व्यापार मंडल के सदस्यों ने नवनियुक्त संगठन के पदाधिकारी का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
कस्बा स्थित कुशवाहा क्षत्रिय सामाजिक धर्मशाला में मंगलवार को कस्बा बहन के व्यापार मंडल की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता कपड़ा व्यवसाय राजवीर सिंह त्यागी ने की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रियंका सिसोदिया व अनिल कुमार वर्मा ने चुने गए अध्यक्ष को अपना पद से इस्तीफा सौंपा। बैठक में पुनः नई कमेटी का गठन हुआ जिसमें सर्व सहमति से जितेंद्र कुमार जैन बजाज को अध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष व वीरेंद्र कुमार जैन मंत्री, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश त्यागी चुने गए। जिनका उपस्थित व्यापारियों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया बैठक में मनोज कुमार त्यागी, मनी कांत त्यागी,लाल दिवाकर, लकीमल, किशन यादव, बृजकिशोर, जितेंद्र कुमार जैन, पप्पू कुशवाहा, राजवीर सिंह, पिंटू गौतम ,जितेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, प्रशांत टेलर, मुकुट सिंह ,प्रवीण, अमित कुमार, राजू सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।